2016-05-09 16:10:00

चीरकोलो संत पेत्रुस के सदस्यों के नाम संत पापा का संदेश


वाटिकन रेडियो, सोमवार, 09 मई 2016, (सेदोक) संत पापा फ्राँसिस ने चीरकोलो संत पेत्रुस के सदस्यों से मुलाकात की और उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला आफजाई की।

संत पापा ने संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सब का स्नेहपूर्ण स्वागत करता हूँ और आपके सभापति लयोपोलदो तोरलोनिया का धन्यवाद अदा करता हूँ। आप का संगठन रोम धर्मप्रान्त और कलीसिया की सुन्दर छवि प्रस्तुत करता है क्योंकि आप समाज के दीन दुःखियों के साथ चलते, उनकी सुनते और उनसे मुलाकात करते हैं। मैंने आप लोगों से निवेदन किया है कि आप जरूरतमंदों की आवश्यकता पूर्ति मात्र न करें वरन् उन्हें ख्रीस्त की अनुभूति प्रदान करें। यह उनके साथ येसु के शिष्यों, मित्रो-सा संबंध स्थापित करेगा जिसके द्वारा आप उनके बीच सुसमाचार का प्रचार करते हुए, क्षमा और प्रेम के कार्य कर सकेंगे जिससे उनकी भलाई हो सके।   

आप के बीच माता मरियम एक उदाहरण है जिन्हें हम मई के महीने में विशेष आदर और प्रार्थनाएँ अर्पित करते हैं। उनकी तरह आप ईश्वर के वचनों को शीघ्रता से लोगों के बीच लेने हेतु न थकें। ईश्वर के साथ उनका गहरा संबंध लोगों के साथ संबंध कायम करने में उनकी सहायता करता है। एलिजबेद उनसे कहती हैं कि वह धन्य हैं क्योंकि उन्होंने ईश वचनों पर विश्वास किया है। मरियम विश्वास की प्रति मूर्ति है। हम विश्वास के द्वारा येसु को लोगों के बीच ले जाते हैं। करुणा के इस वर्ष में जब हम दया के कामों को करने की कोशिश करते हैं हमें अपने विश्वास को नवीकृत करने का आह्वान किया जाता है। बीमार और दीन दुःखियों के बीच येसु को ले जाने हेतु हमें विश्वास की जरूरत है और इस विश्वास का जन्म हममें ईश्वर के वचनों को सुनने से होता है। 

संत पापा ने कहा कि मैं आप सभों को प्रोत्साहित करता हूँ कि आप करुणा के सुसमाचार का प्रचार  उन लोगों के बीच करें जो कमजोर और परित्यक्त हैं। आप के प्रेमपूर्ण कार्य प्रार्थनामय जीवन से प्रेरित हों जिससे ईश्वर का प्रेम आप के जीवन द्वारा प्रवाहित होता रहे।








All the contents on this site are copyrighted ©.