2016-05-03 16:27:00

पंजाब: काथलिक गिरजाघर के निर्माण में मुसलमानों ने की मदद


गोजरा, मंगलवार 3 मई 2016 (एशिया समाचार): पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत के खालसाबाद गाँव के मुस्लिम किसानों ने 8 काथलिक परिवारों के लिए उदारता के साथ चंदा इकट्ठा कर एक गिरजाघर के निर्माण में अपना योगदान दिया है।

 पिछले मानसून की तेज बारिश में उनका गिरजाघर ढह गया था। काथलिक परिवारों ने एक गिरजाघर बनाने का फैसला लिया और अपने पड़ोसियों से आर्थिक मदद पूछा।

एक मुस्लिम दुकानदार सैयद दिलावर हुसैन ने 10,000 रुपये गिरजाघर के निर्माण के लिए चंदा दिया। उन्होंने कहा  "एक गिरजाघर भी अल्लाह का घर है,  प्रार्थना करना मायने रखता है। हम एक ही ईश्वर की पूजा करते हैं।" एक अन्य स्थानीय व्यापारी ने इस परियोजना हेतु जिम्मेदार समिति के लिए 30,000 रुपए दिये। एक अन्य मुस्लिम ने पास्का पर्ब के दिन 2,000 रुपए दान दिये।

खुशपुर के संत फिदेलिस पल्ली में सहायक पल्ली पुरोहित फादर आफताब जेम्स पॉल ने मुसलमानों की उदारता की सराहना करते हुए कहा कि यह जीवन का एक संवाद है।

मुसलमानों द्वारा काथलिक गिरजाघर के निर्माण में मदद पहली बार नहीं है। सन् 2005 में उन्होंने  गोजरा तहसील उप-जिले में एक गिरजाघर के निर्माण में मदद की थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.