2016-05-02 12:16:00

रायगंज के धर्माध्यक्ष डिसूज़ा नहीं रहे


वाटिकन सिटी, सोमवार, 2 मई 2016 (सेदोक): रायगंज के काथलिक धर्माध्यक्ष येसु धर्मसमाजी आल्फोन्सुस डिसूज़ा का शनिवार, 30 अप्रैल को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे।

धर्माध्यक्ष आल्फोनसुस डिसूज़ा का जन्म 04 जुलाई, सन् 1939 ई. को कर्नाटक राज्य के उड्डुप्पी ज़िले के काटिंगेरे में हुआ था। 13 जुलाई, सन् 1978 ई. को आप पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे तथा 26 जनवरी, 1987 को रायगंज के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजडपुर स्थित रायगंज के धर्माध्यक्ष रूप में 17 अप्रैल, सन् 1987 को आपका धर्माध्यक्षीय अभिषेक सम्पन्न हुआ था। धर्माध्यक्ष नियुक्त किये जाने से पूर्व फादर आल्फोनसुस डिसूज़ा कोलकाता येसुधर्मसमाजी प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर सेवारत थे।

पश्चिम बंगाल के रायगंज धर्मप्रान्त की स्थापना सन् 1978 ई. में हुई थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.