2016-04-30 15:24:00

व्यक्ति की प्रतिष्ठा को अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम


वाटिकन सिटी, शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 30 अप्रैल के ट्वीट में कहा कि मानव के लिए काम (पेशा) उसकी प्रतिष्ठा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है।

उन्होंने संदेश में लिखा, ″कार्य मानव व्यक्ति के लिए यथोचित है तथा ईश्वर के प्रतिरूप में सृष्ट किये जाने की प्रतिष्ठा को अभिव्यक्त करता है।″

संत पापा ने यह संदेश नौ भाषाओं में प्रेषित किया। उन्होंने यह संदेश मजदूर दिवस के पहले दिन प्रकाशित किया ताकि श्रम के महत्व को प्रकाशित करें।

ज्ञात हो कि 1 मई को विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है। 19 वीं सदी के अंत में मजदूर वर्ग, दिन में आठ घंटे काम करने की मांग को लगातार संघर्ष कर रहे थे क्योंकि उन्हें 10 से 16 घंटों तक काम करना पड़ता था। उन्हें बहुधा मृत्यु और जख्म सहना पड़ता था।  लम्बे संघर्ष के बाद 1 मई 1886 ई. में आठ घंटे काम करने को मान्यता मिली।








All the contents on this site are copyrighted ©.