2016-04-30 15:44:00

धर्माध्यक्ष प्रसाद के अपहरण पर कार्डिनल ग्रेसियस ने दुःख व्यक्त की


मुम्बई, शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (एशियान्यूज़): ″धर्माध्यक्ष प्रसाद पर दूषक आक्रमण से हम अत्यन्त दुःखी हैं। हम उन्हें अपनी प्रार्थनाओं एवं समर्थन का आश्वासन देते हैं तथा अधिकारियों से अपील करते हैं कि अपराधियों की खोज जल्द से जल्द की जाए।″ यह बात मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ऑस्वल्ड ग्रेसियस ने एशियान्यूज़ से कही।

उन्होंने कहा कि धर्माध्यक्ष निःस्वार्थ रूप से कुद्दापाह धर्मप्रांत की सेवा कर रहे थे। एक चरवाहे के रूप में अपने अथक परिश्रम से उन्होंने निराश लोगों को आशा प्रदान की है। किसी पर भेदभाव किये बिना उन्होंने ग़रीबों और उपेक्षितों की सेवा की है।

ज्ञात हो कि कुद्दापाह के धर्माध्यक्ष गाल्लेला प्रसाद को सोमवार को उस समय अपहरण कर लिया गया जब वे धर्मप्रांत के एक पल्ली में ख्रीस्तयाग अर्पित करने के बाद वापस लौट रहे थे।

कुद्दापाह में कुल जनसंख्या 5.8 मिलीयन है जबकि काथलिकों की संख्या 80,000 है। धर्मप्रांत 56 पल्लियों में विभक्त है।

एशियान्यूज़ के अनुसार धर्माध्यक्ष का अपहरण ग़रीबों के प्रति उनके कार्यों के कारण हुआ है। वे हमेशा ग़रीबों एवं महिलाओं की चिंता करते थे। महिला सशक्तिकरण के प्रति उनका बड़ा समर्पण था। उस क्षेत्र की अधिकतर लड़कियाँ 15 साल के बाद स्कूल छोड़ देती हैं अतः धर्मप्रांत उनके लिए 11 महीनों के प्रशिक्षण के साथ सिलाई मशीन उपलब्ध कराता है जिससे कि वे अपनी जीविका के लिए कुछ काम कर सकें, साथ ही, ग़रीबों के लिए स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान किया जाता है।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, ″काथलिक कलीसिया के लिए यह आक्रमण बड़े दुःख की बात है। हम उनके शीघ्र रिहाई हेतु प्रार्थना करते हैं तथा ईश्वर की दया की कामना करते हैं कि वह उनके अपहरण कर्ताओं के हृदय को स्पर्श कर उनका मन परिवर्तन करे।″








All the contents on this site are copyrighted ©.