2016-04-27 16:10:00

श्रोताओं के पत्र


पत्र- आदरणीय फा॰ अलेक्स जी, प्रभु यीशु के  पवित्र नाम में नमस्कार, वाटिकन रेडियो के साप्ताहिक कार्यक्रम कमाल के हैं। हम श्रोताओं को ढेर सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती है। इससे हम श्रोताओं को ज्ञान के साथ-साथ जीवन को उन्नति का सटीक मार्ग प्राप्त होता है। विशेष रूप से, संत पापा फ्राँसिस के संदेश काफी अच्छे लगते हैं। धन्यवाद।

दीपक कुमार दास, अपोलो रेडियो लि॰ कल्ब के अध्यक्ष, ढोली सकरा, मुजफ्फरपुर, बिहार।

पत्र- वाटिकन रेडियो हिन्दी सेवा के सभी भाई-बहनों एवं अध्यक्ष महोदय जी को जिला- तिनसुकीया असम के श्रोता श्री ज्ञानबहादुर छेत्री की ओर से सप्रेम नमस्कार। महोदय जी, ”मैं वाटिकन रेडियो का एक नियमित श्रोता हूँ। प्रतिदिन आपके कार्यक्रम सुनकर अनेकों रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों से ओत-प्रोत होता हूँ। आराधना विधिचिन्तन, कलीसियाई दस्तावेज समाचार पर चिंतन,  श्रोताओं के पत्र, नाटक, प्रार्थना, संत पिता की अमृत वाणी आदि।“ महोदय जी, आपको सुनने हेतु कोई साधन नहीं हैं। अन्य रेडियो पर आपको सुनता हूँ तथा आपको कार्यक्रम ब्योरा भेज नहीं पा रहा हूँ। इसका हमें बड़ा खेद है। आशा है आप हमें उपहार भेंट करेंगे और रेडियो वाटिकन से जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगे। धन्यवाद।

श्री ज्ञानबहादुर छेत्री, असम, तिनसुकीया।

पत्र- आपको प्यार भरा सलाम। बहुत दिनों बाद बुधवार 6 अप्रैल को वाटिकन रेडियो का हिन्दी प्रसारण डाऊन लॉड करके सुना अत्यन्त खुशी महसूस हुई। श्रोता सम्मेलन का आयोजन करने हेतु धन्यवाद। समाचारों में दया पर संत पापा फ्राँसिस की बातें और संत पापा की ग्रीक यात्रा के बारे सुना। हमें खेद है कि श्रोताओं सम्मेलन में भाग नहीं ले पा रहे हैं। वाटिकन रेडियो के उद्घोषकों के सकुशल जीवन की ईश्वर से कामना करते हैं। श्रोता सम्मेलन के लिए वाटिकन से भारत कौन प्रस्थान कर रहे हैं?

मुशर्रफ हुसाईन ईरानी, मुशरफ कोलोनी, महाराष्ट्र। 








All the contents on this site are copyrighted ©.