2016-04-15 15:27:00

लेसवोस यात्रा की सफलता हेतु संत पापा ने माता मरियम से प्रार्थना की


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 14 अप्रैल को संध्या 7 बजे रोम स्थित मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर लेसवोस में अपनी यात्रा की सफलता हेतु माता मरियम से प्रार्थना की।

वाटिकन प्रवक्ता जेस्विट फादर फेदरिको लोम्बारदी ने जानकारी दी कि रोम की संरक्षिका माता मरिया के पास संत पापा ने प्रार्थना में आधा घंटा बिताया तथा शनिवार को ग्रीक के लेसवोस द्वीप की यात्रा हेतु सुरक्षा की गुहार लगायी। उन्होंने माता मरियम को ग्रीक के लोकप्रिय रंग श्वेत और नीले रंग के गुलाबों का एक गुलदस्ता चढ़ाया।








All the contents on this site are copyrighted ©.