2016-04-11 16:24:00

रायगड़ा धर्मप्रांत की स्थापना, फा. सेनापति बने प्रथम धर्माध्यक्ष


वाटिकन सिटी, सोमवार, 11 अप्रैल 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने भारत में रायगड़ा नामक नये धर्मप्रांत की स्थापना की जो बेरहमपुर धर्मप्रांत का हिस्सा था। उन्होंने माननीय पी. अलपिनार सेनापति सी. एम. को नवनिर्मित धर्मप्रांत रायगढ़ का प्रथम धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष माननीय अलपिनार सेनापति का जन्म 28 अक्तूबर 1960 ई. में बेरहमपुर धर्मप्रांत में हुआ था। प्राथमिक शिक्षाएँ स्थानीय स्कूलों से समाप्त करने के बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र की पढ़ाई अक्वीनस कॉलेज गोपालपुर, बेरहमपुर से किया तथा ईशशास्त्र और मनोविज्ञान शास्त्र की पढ़ाई पुणे से की। उन्होंने अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में एम. ए की डिग्रियाँ भी हासिल की है। उनका पुरोहिताभिषेक 28 दिसम्बर 1990 ई. में हुआ था। उन्होंने पल्ली पुरोहित, शिक्षक, नोविस मास्टर तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में विभिन्न स्थानों में अपनी सेवायें प्रदान की हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.