2016-04-05 11:56:00

रोम के महागिरजाघर थ्री डी में, स्काय एवं सीटीवी की प्रस्तुति


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 5 अप्रैल 2016 (सेदोक): काथलिक कलीसिया के गढ़, रोम के महागिरजाघरों पर स्काय टेलेविज़न तथा वाटिकन टेलेविज़न केन्द्र सीटीवी ने, "सन्त पेत्रुस एवं रोम के परमाध्यक्षीय महागिरजाघर" शीर्षक से एक थ्री डी फिल्म का निर्माण किया है जो 11 से 13 अप्रैल तक इटली के सिनेमाघरों में दर्शाई जा रही है।

फिल्म का वितरण नेक्सो डिजीटल द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य करुणा को समर्पित जयन्ती वर्ष के दौरान तीर्थयात्रियों को अनन्त शहर रोम की महान कलात्मक एवं धार्मिक धरोहर की पुनर्खोज करने का अवसर प्रदान करना है।

इटली में प्रदर्शन के बाद फिल्म विश्व के लगभग 50 राष्ट्रों में वितरित की जायेगी जिनमें मेक्सिको, चीले, पेरु, कोलोम्बिया, कनाडा, यूनाईटेड किंगडम, आयरलैण्ड, स्पेन, हॉलैण्ड, रूस एवं हाँगकाँग शामिल हैं। इटली के संस्कृति सम्बन्धी मंत्रालय द्वारा इस फिल्म को सांस्कृतिक अभिरुची उत्पन्न करनेवाली फिल्म के रूप मान्यता मिली है।

फिल्म में सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के सूत्रधार वाटिकन संग्रहालय के निर्देशक अन्तोनियो पाओलूच्ची और सन्त जॉन लातेरान महागिरजाघर के सूत्रधार वास्तुकार पाओलो पोरतोगेज़ी हैं। रोम स्थित मरियम महागिरजाघर के सूत्रधार, इतिहासकार क्लाऊदियओ स्त्रीनाती तथा सन्त पौल महागिरजाघर के सूत्रधार वाटिकन संग्रहालय में समसामयिक कला का अवलोकन करनेवाले मिकोल फोर्ती हैं।

सूत्रधारों ने फिल्म की छवियों एवं सांस्कृतिक झलकियों पर टीका कर तीर्थयात्रियों एवं दर्शकों इन महागिरजाघरों में निहित कला की आत्मा तक ले जाने का प्रयास किया है। शताब्दियों के अन्तराल में इन महागिरजाघरों के विकास पर प्रकाश डालने के साथ-साथ इन्होंने ज्योतो, ब्रमान्ते, मिखेल आन्जेलो, फ्राँन्चेस्को बोर्रोमीनी, ज्यान लोरेन्सो बेरनीनी, दोमिनीको फोनताना, आरनोल्फो दी काम्बियो एवं ज्याकोबो तोर्रीती जैसे महान कलाकारों की कृतियों की विशिष्टताओं को जनसाधारण के समक्ष रखने का प्रयास किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.