2016-04-01 16:36:00

अप्रैल 8 : धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के बाद प्रेरितिक परिपत्र का विमोचन


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 1 अप्रैल 2016 ( वी आर सेदोक ): आधुनिक विश्व और कलीसिया में परिवार की बुलाहट एवं प्रेरिताई विषय पर 2015 को आयोजित विश्व धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के बाद संत पापा फ्राँसिस का प्रेरितिक परिपत्र “अमोरिस लेतिजिया” ( प्रेम का आनंद ) परिवार में प्रेम पर आधारित परिपत्र का विमोचन 8 अप्रैल को किया जाएगा। वाटिकन प्रेस विज्ञप्ति ने बताया कि परिपत्र शुक्रवार, 8 अप्रैल 11.30 बजे वाटिकन के प्रेस कार्यालय में पत्रकारों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रेरितिक परिपत्र इतालवी, फ्रेंच, अंग्रेजी, जर्मन, स्पानिश, और पुर्तगाली भाषाओं में (रोम के समय अनुसार 8.00 बजे) शुक्रवार 8 अप्रैल से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए उपलब्ध किया जाएगा। जबकि सामान्य लोगों के लिए दस्तावेज़ उसी दिन दोपहर को उपलब्ध किया जाएगा ।

संवाददाता सम्मेलन में वक्ताओं की अनुसूची में कार्डिनल लोरेंजो बालदीसेरी, धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के महासचिव; कार्डिनल क्रिस्टोफ शोनबोर्ण ओ.पी, वियेना के महाधर्माध्यक्ष और एक इतालवी दम्पति, प्रोफेसर फ्राँसिस मिलानो, तोर वेरगाता के रोम विश्वविद्यालय में नैतिक दर्शन शास्त्र के व्याख्याता और उनकी पत्नी, मिलान के प्रोफेसर जोसफीन डी सिमोन, नेपल्स के ईश शास्त्र विभाग में  दर्शन शास्त्र के व्याख्याता शामिल होंगे।

प्रेरितिक परिपत्र वर्तमान में परिवारिक जीवन के सौंदर्य और चुनौतियों पर विश्व धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के दो साल की चर्चा का निष्कर्ष है।
 








All the contents on this site are copyrighted ©.