2016-03-30 16:15:00

सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने हेतु कारितस का समर्थन


कोलकाता, बुधवार, 30 मार्च 2016 (ऊकान) काथलिक कारितास इंडिया देश भर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर, सन् 2030 तक 40 प्रतिशत ऊर्जा आपूर्ति की योजना को पूरा करने हेतु भारत सरकार को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कारितास इंडिया और सेवा केंद्र ने 14-15 मार्च को कोलकाता में जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की विषयवस्तु "वैकल्पिक ऊर्जा विकल्पों के माध्यम से जलवायु अभियान को मजबूत बनाना" पर आधारित थी जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कारितास इंडिया और उसके भागीदारों ने सरकार के प्रयास में सकारात्मक पहल और भागीदारी को आगे ले जाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में सुधार और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कारितास इंडिया के कार्यकारी निदेशक फादर फ्रेडरिक डिसूजा ने सम्मेलन के शुरुआत में इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हम इन संसाधनों का उपयोग देश के गरीबों के विकास के लिए एक विकल्प के रूप में करने का विचार कर रहे हैं।"

कारितास इंडिया के अध्यक्ष धर्माध्यक्ष लुमेन मोनतीरो ने कहा, "विश्व में तेजी से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला विशेष रूप से भारत जैसे विकासशील देशों के लिए, एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ज्यादातर मामलों में, यह पाया गया है प्रतिकूल जलवायु परिवर्तन की वजह से गरीब ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।"

आज विकासशील देशों के 1.3 अरब लोगों के पास ऊर्जा नहीं पहुँची है। जलवायु परिवर्तन से प्रभावित सबसे कमजोर लोगों के बीच ऊर्जा को विकसित कर उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। सौर, पवन, जल, बायोमास और भूतापीय ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा विकल्पों को विकसित कर विकासशील देशों में ऊर्जा की आपूर्ति की जा सकती है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.