2016-03-21 15:31:00

कार्डिनल पारोलिन की मकदूनिया के दौर पर प्रवासियों की चिन्ता


वाटिकन रेडियो, सोमवार, 21 मार्च 2016(सेदोक) युगोस्लाविया की यात्रा में गये वाटिकन राज्य के सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलिन ने शुक्रवार को मकदूनिया के स्कोपजे में प्रधान मंत्री इमिल डीमीत्रीयेभ से अपनी वार्ता के दौरान प्रवासियों के प्रति मानवता पूर्ण व्यवहार पर बल दिया।

उन्होंने कहा, “प्रवासी संकट के समाधान हेतु हमारा व्यवहार एकजुटता और मानवता पूर्ण होना चाहिए। प्रवासियों को हमें बच्चों, स्त्रियों और वयस्कों के रुप में देखना चाहिए जो कठिन दौर से गुजर रहे हैं जिन्हें हमारी जरूरत है।”  

कार्डिनल ने वाटिकन के साथ स्कोपेजे के मधुर संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि हम शांति, सहिष्णुता, विभिन्नता का सम्मान और सामाजिक जीवन को प्रगतिशील बनाने वाले गुणों को आपस में साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच वार्ता के मुख्य बिन्दु संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा और उनका विकास करना था।

कार्डिनल ने राष्ट्रपति ग्रोजे इभानोभ से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मदर तेरेसा की संत घोषणा मकदूनिया हेतु एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का विषय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अवसर को यादगार बनने हेतु देश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कार्डिनल के साथ प्रेस विज्ञाप्ति के दौरान राष्ट्रपति ने प्रवासियो के बारे में जिक्र करते हुए कहा “यह न केवल यूरोपीय गंठबधन देशों से संबंधित है वरन् यह यूरोप के सभी निवासियों से संबंध रखता है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक मूल्यांकन यह दर्शाता है कि विकास संभव है। तुर्की अपने सभी दायित्वों को पूरा करने की चाह रखती है और हम इसे अपने सीमान्तों में लागू करने पर विचार करेंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि हम यूरोप में प्रवासियों हेतु प्रवेश द्वार की भाँति होंगे। इस तरह ग्रीस को प्रवासियों के पंजीयन हेतु विभिन्न स्थल खोलने होंगे जो उनके लिए मुख्य केन्द्र कहलायेंगे, उन शिविरों को प्रवासियों हेतु जरूरत की चीजें भी मुहैया करानी होगी। 








All the contents on this site are copyrighted ©.