2016-03-18 16:08:00

अपहृत स्लेसियन पूरोहित टॉँम युषुन्नाली का पता नहीं चला


यमन, शुक्रवार, 18 मार्च 2016 (रेडियो वाटिकन) यमन के अदन वृद्ध आश्रम में आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद भी अपहृत स्लेसियन पुरोहित टॉँम उजेनेली का पता नहीं चला है।

ज्ञात हो कि यमन के एक सेवागृह में आंतकवादी हमले में कुल चार मिशनरी धर्मबहनों के अलावा बारह लोगों की जानें गई थीं। हमले के बाद आतंकवादी पुरोहित को बन्दी बनाकर अपने साथ ले गये। दक्षिणी आराबिया के उपधर्मपाल धर्माध्यक्ष पौल हिन्दर ने बतलाया,“ हमें कुछ नहीं पता कि वे कहां हैं, जीवित है या मार दिये गये हैं। हम आशा के साथ उनके लिए प्रार्थना करते हैं।”  

ताजा ख़बरों के अनुसार यमन में अब भी उग्रवादियों द्वारा हिंसक आक्रमण जारी हैं। सोमवार 14 मार्च को एक भीड़भाड़ बाजार में बम धमाके से करीब 107 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। मंगलवार 15 मार्च को रियादा प्रान्त के आरकुब उग्रवादियों ठिकानों पर 11 हवाई आक्रमण किये गये। विदित हो कि मार्च 2015 से चल रहे युद्ध में करीब 10 हजार लोगों की जानें गई हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.