2016-02-27 16:25:00

सभी लोगों को एकता के सुत्र में बांधता बड़ौदा का मरियम तीर्थ


वादौदारा, शनिवार, 27 फरवरी 2016 (ऊकान): बड़ौदा का मरियम तीर्थ सभी लोगों को एक साथ मिलाता है। गैरख्रीस्तीयों समेत हज़ारों भक्त प्रत्येक वर्ष माता मरियम के इस तीर्थस्थल पर आकर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

मरियम तीर्थ के फादर लौरेंस लोबो ने कहा, ″जो लोग यहाँ आते हैं वे भक्ति में बढ़ते तथा इस स्थान से जुड़ जाते हैं। हर साल 26 जनवरी को पर्व के दिन देश भर के करीब 50 हज़ार लोग जमा होते हैं।″

तीर्थस्थल की संकल्पना स्पानी मिशनरी भिंसेन्ट तेना ने 1930 ई. में की थी जिन्होंने एक तीर्थ स्थान निर्मित किये जाने की आवश्यकता महसूस की जो गुजरात में माता मरियम को समर्पित हो। माता मरियम की प्रतिमा स्पेन के भलेंसिया में 15 वीं सदी में स्थापित परित्यक्त लोगों के लिए समर्पित माता मरियम की प्रतिमा की प्रतिकृति है।

फादर लोबो ने कहा कि माता मरियम की इस प्रतिमा को सन् 1956 ई. में वादोदारा के तीर्थस्थल पर स्थापित किया गया तब से लेकर आज तक हर साल श्रद्धालु आकर अपनी मिन्नतें माता मरियम को चढ़ाते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.