2016-02-19 16:11:00

संत पापा के ट्वीट अनुयायियों की संख्या 27 लाख से अधिक


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 19 फरवरी 2016, (सेदोक) संत पापा की मेक्सिको प्रेरितिक यात्रा के दौरान परमधर्मापीठ ट्वीटर अनुयायियों की संख्या 27 लाख से अधिक हो गई है।

ज्ञात हो की नौ भाषाओं में जारी ट्वीटों में सबसे प्रचलित भाषा स्पानी है जिसमें करीब 1,1146,700 अनुयायी हैं। अंग्रजी भाषा में संत पापा के अनुयायियों की संख्या 8,680,000 है जवकि इतलावी भाषा में 3,365,500 लोग संत पापा का अनुसरण करते हैं। प्रसिद्धि की दृष्टि कोण से अन्य भाषाओं में पूर्तगाली, पोलीस, फ्रेंच, लौटिन, जर्मन और अरबी प्रमुख हैं।

संत पापा बेनेदिक्त 16वें ने परमधर्मापीठय ट्वीट अकाउंट को 12 दिसम्बर 2012 में खोला था जबकि संत पापा फ्राँसिस ने पहला ट्वीट संदेश 17 मार्च 2013 को प्रेषित किया था। 








All the contents on this site are copyrighted ©.