2016-02-16 16:12:00

संत पापा ने ख्रीस्तोबल महागिरजाघर का दर्शन किया


मेक्सिको, मंगलवार, 16 फरवरी 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस मेक्सिको की प्रेरितिक यात्रा के क्रम में सोमवार 15 फरवरी को, संत ख्रीस्तोबल दे ला कासास नगर के खेल केंद्र में ख्रीस्तयाग अर्पित करने के पश्चात् संत ख्रीस्तोबल महागिरजाघर का दौरा किया।

माता मरियम के स्वर्गोद्ग्रहण को समर्पित सन ख्रीस्तोबल महागिरजाघर शहर के केंद्र में स्थित है जो 1500 से 1600 ई. के बीच निर्मित की गयी है।

महागिरजाघर में प्रवेश कर संत पापा ने पवित्र संस्कार का दर्शन किया तथा माता मरियम को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

संत पापा ने महागिरजाघर के अंदर वयोवृद्धों एवं रोगियों के एक दल से मुलाकात की। उन्होंने माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा उनके लिए प्रार्थना अर्पित किया।

उन्होंने कहा, ″हम एक साथ हमारे बीमार लोगों के लिए प्रार्थना करें, जो येसु के क्रूस के एक हिस्से को ढो रहे हैं। वे येसु को क्रूस ढोने में मदद कर रहे हैं। हम प्रार्थना करें कि येसु उन्हें बल प्रदान करे तथा आराम दे। हम धन्य कुँवारी मरियम से प्रार्थना करें जो हमारी माता है तथा उन्हें हृदय की प्रचुर शांति प्रदान करती है।″ प्रणाम मरिया ...

संत पापा ने उपस्थित सभी लोगों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया। महागिरजाघर से विदा होने के पूर्व उन्होंने महागिरजाघर को एक कटोरा और एक चासूबल भेंट किया। सन ख्रीस्तोबल  महागिरजाघर से विदा होकर संत पापा परिवारों से मुलाकात करने हेतु हेलीकोप्टर द्वारा टूक्सट्ला गुटेर्रेज रवाना हुए। 








All the contents on this site are copyrighted ©.