2016-02-01 15:21:00

भ्रष्टचार का घाव मुश्किल से मिटता है


वाटिकन सिटी सोमवार, 1 फरवरी 2016 (सेदोक) संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 01 फरवरी को वाटिकन स्थित संत मार्था के प्रार्थनालय में प्रातकालीन युखारिस्त के दौरान अपने प्रवचन में कहा कि एक भ्रष्ट हृदय परिवर्तन हेतु एक विशेष कृपा की जरुरत होती है। लेकिन दाऊद का हृदय महान है और वह स्वीकार करता हैं यह कहते हुए, “हाय, यह सत्य है कि मैंने पाप किया है।”  और नाथान उनसे क्या कहते हैं ? “ईश्वर आप के पापों को क्षमा करते हैं, लेकिन जो भ्रष्टचार आप के बोया है उसमें बढ़ोतरी होगी। आप ने एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या को जिसने अपना व्यविचार छिपा सकें। तलावार आप के घर से दूर कभी नहीं होगा।” ईश्वर पाप क्षमा करते हैं, दाऊद पश्चताप करते था लेकिन भ्रष्टचार का घाव मुश्किल से मिटता है। हम इसे दुनिया के विभिन्न पान्तों में देखते हैं।

दाऊद ने अपने सेवकों से कहा, देखो, मेरा पुत्र जो मुझ से जन्म लिया वह मुझे मार डालना चहता है।” दाऊद समय की पहचान करना जानते हैं, यह तिरस्कार का क्षण है, यह समय उसे अपनी करनी की कीमत चुकाने का है। ईश्वर शायद मुझपर अपनी दया द्दष्टि करे और वह अपने को ईश्वर के हाथों में सुपूर्द कर देता है। यह दाऊद के करने का तरीका हैं यह पवित्रता है यह नम्रता है।

नम्रता का एकमात्र मार्ग हमारे लिए अपमान हैं। दाऊद की नम्रता का कारण उनका अपमान है। दाऊद अपनी इस नम्रता के द्वारा येसु की ओर हमारा ध्यान आकृर्षित करते हैं। ईश्वर अपने बेटे येसु के अपमान द्वारा अपने लोगों को यह नम्रता प्रदान करते हैं। हम ईश्वर से अपने लिए और कलीसिया हेतु निवेदन करें की वे हमें अपने नम्रता के वरदान से भर दे और यह समझने की शक्ति की हम अपमान के बिना भी अपने जीवन में नम्र बने रहे।
 








All the contents on this site are copyrighted ©.