2016-01-22 15:12:00

इतालवी सिस्टर को एक साल का वीजा


मुम्बई, शुक्रवार, 22 जनवरी 2016 (उका न्यूज़) इतालवी सिस्टर बेरतिला कापरा को भारत सरकार ने एक साल देश में रहने की अनुमति दी है।

विदित हो कि सिस्टर बेरतिला को भारत की सरकार ने उनके वीज़ा की समाप्ति पर देश छोड़ने का फरमान जारी किया था, लेकिन फिलहाल उनके वीज़ा की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी है। वे अब 2016 के नवम्बर महीने तक भारत में रह सकती हैं और उसके बाद उन्हें नये नियमों के मुताबिक नये सिरे से वीज़ा हेतु आवेदन देने पड़ेंगे। उक्त बातें उनके संग चर्म रोग से संबंधित केन्द्र में कार्यरत सिस्टर तेसिये ने बतलाया।

एनजीओ, इडियन क्रिचियन वोईस के संचालक अब्रहाम माथाई ने कहा कि 40 वर्षों तक भारत में कुष्ठ रोगियों हेतु काम करने के बाद भी 77 वर्षीय सिस्टर बेरतिला को देश छोड़ने हेतु कहा गया। गृहमंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि यह देश छोडने का मुद्दा नहीं है।

अपने कार्य सम्पर्क के कारण माथाई ने दिसम्बर के महीने में सिस्टर को दिल्ली गृहमंत्रालय से मुलाकात करने को कही थी। हमें यह नहीं पता की सरकार ने उनके उम्र का ख्याल करते हुए उनके कामों हेतु वीज़ा नवीकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि अधिकारियों ने उनकी मांग की ओर ध्यान दिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.