2016-01-18 16:17:00

पवित्र आत्मा की नवीनता हेतु अपना हृदय खोलें


वाटिकन सिटी, सोमवार, 18 जनवरी 2016 (सेदोक).संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन स्थिति संत मर्था के प्रार्थनालय में प्रातःकालीन मिस्सा बलिदान के दौरान अपने प्रवचन में कहा, “अपना हृदय पवित्र आत्मा की नवीनता हेतु खोलें।”

पहले पाठ में ईश्वर सौल को इस्राएल के राजा के रूप में अस्वीकार करते हैं क्योंकि ईश्वर की अपेक्षा उन्होंने लोगों को सुनना स्वीकार किया और ईश्वर की आज्ञा की अवहेलना की। युद्ध में विजय होने के बाद उन्होंने ईश्वर को  सर्वोतम पशुओं का एक बलिदान चढ़ाना चाहा लेकिन ईश्वर ने यह बलिदान नहीं चाहा। नबी सामुएल ने सौल को गली देते हुए कहा, “ईश्वर बलिदान की अपेक्षा अपनी वाणी को सुन की बात कहते हैं।” संत पापा ने कहा, सुसमाचार में येसु हमें यही बात कहते हैं ” शास्त्रियों ने येसु और उनके शिष्यों पर दोषारोपण किया कि वे उपवास नहीं करते जैसा वे करते आ रहे हैं। येसु उन्हें उत्तर देते हुए कहते हैं, जीवन के इस सिद्धान्त के अनुरूप, कोई  पुराने कपड़ें पर नये पैबन्द नहीं लगाता न ही नयी अंगूरी को पुरानी मस्कों में रखी जाती हैं क्योंकि दोनों दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं। नयी अंगूरी नई मस्कों में रखी जाती हैं।

इसका क्या अर्थ है? नियमों को परिवर्तन करना, नहीं। नियम मनुष्यों की सेवा करने हेतु हैं जो ईश्वर की सेवा में हैं अतः मनुष्य को अपना हृदय खुला रखने की जरूरत है। ईश्वर हमें कहते हैं कि मैं अपनी आत्मा भेजूँगा जो तुम्हें सही सच्चाई की ओर ले चलेंगा। यदि आप का हृदय ईश्वरीय आत्मा की नवीनता हेतु बंद हैं तो आप कभी पूर्ण सत्य तक नहीं पहुँच पायेंगे। हमारा ख्रीस्तीय जीवन आधा आधा है एक पुरानी और नई चीजों से रफू। ईश्वर की वाणी को सुनने हेतु हमारा हृदय बन्द है क्योंकि हम अपने को बदल नहीं पातें।

राजा सौल का पाप यही था उन्होंने ईश्वर को अस्वीकार किया। “पाप हृदय को बंद करना है जो ईश्वर की वाणी को नहीं सुनता है, जो ईश्वर के द्वारा नयी चीजों को स्वीकारने हेतु तैयार नहीं है, पवित्र आत्मा जो हमें आश्जर्यचकित करते हैं।” नबी समुएल कहते हैं की विद्रोह पाप हैं और जिद्द मूर्तिपूजा। हम ख्रीस्तीय जिद्द में हमेशा ऐसा करते हैं। ख्रीस्तीय जो जिद पर आड़े रहता है मूर्ति पूजा का पाप करता है। हम अपना हृदय पवित्र आत्मा हेतु खोले जिसे हम ईश्वर की इच्छा पहचान सकें।
संत पापा ने कहा, “येसु के समय यह प्रचलित था अच्छे इस्रारएली उपवास करते थें। लेकिन सच्चाई यह है कि पवित्र आत्मा हमें पूर्ण सच्चाई की ओर ले चलता है। इसके लिए वे हृदय खोलने की माँग करते हैं।” येसु हमें कलीसिया की ओर से यह संदेश देते हुए बल दे कर कहते हैं, नयी अंगुरी के लिए नयी मस्कें। ईश्वर हमें अपनी कृपा दें कि हम अपने हृदय खोल सकें और आत्मा की पुकार सुन सकें जो हमें जीवन में सही परिवर्तन लाने में मदद दे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.