2016-01-14 15:57:00

भारतीय किसानों की मदद हेतु धर्माध्यक्षों की अपील


भारत, बृहस्पतिवार, 14 जनवरी 2016 (ऊकान): केरल के काथलिक धर्माध्यक्षों की समिति ने राज्य सरकार से अपील की है कि आर्थिक संकट झेल रहे किसानों की मदद हेतु ऋण एवं सहायिकी प्रदान करे।

ऊका समाचार के अनुसार मध्य जनवरी को जारी पत्र ‘फिदेस’ से मालूम होता है कि केरल के काथलिक धर्माध्यक्षों का, सभी जातियों और धर्मों के किसानों को एकता के सूत्र में बांधने वाले ‘क्षेत्रीय भारतीय किसान आंदोलन’ के प्रति पूर्ण समर्थन है। 

पत्र में कहा गया है कि ″कृषि उत्पादों के मूल्यों में कमी, कमजोर फसल, मत्स्य विभाग की समस्या तथा जलवायु परिवर्तन आदि के कारण देश की पूरी आबादी के लिए खाद्य एवं उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले किसानों की जीविका अत्यधिक चुनौतीपूर्ण हो गयी हैं।″   

विदित हो कि भारत किसानों का देश है जहाँ 833 मिलीयन लोग गाँवों में बसते तथा जीविका हेतु कृषि कार्यों पर निर्भर रहते हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.