वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (सेदोक) संत पापा फ्राँसिस ने विटोरिया धर्मप्रान्त
के धर्माध्यक्ष डो जुआन कारलोस एलीजालडेए एसपीनाल को पाम्पलोना तुदेला महाधर्माप्रान्त
का धर्माध्यक्षीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
अतिमान्यवर धर्माध्यक्ष डो जुआन कारलोस एलीजालडेए एसपीनाल का जन्म स्पेन के नभार में
25 जून 1960 को हुआ था। उन्होंने अपने दर्शनशस्त्र की पढ़ाई नभार महाविद्यालय से की
और ईश शास्त्र की धर्मशिक्षा उत्तरी स्पेन के ईशशास्त्र केन्द्र से पूरी की। उन्होंने
कोमीलास परमधर्मपीठ मैडरीड से आध्यात्मिक ईशशस्त्र में लाइसेंसिएट के उपरान्त सालामांका
में येसु समाजियों के लिए आध्यात्मिक संचालक के रूप में अपनी सेवा प्रदान की।
उनका पुरोहिताभिषेक 03 अक्तूबर 1987 को पाम्पलोना धर्माप्रान्त में हुआ। अपने पुरोहिताभिषेक
उपरान्त उन्होंने युवाओं के साथ कार्य किये और मैडरीड के पोलटेकनिक में कुलगुरू का कार्यभार
संभाला। अपने धर्मप्रान्त लौटने पर उन्हें कई जिम्मेदारियाँ दी गई जैसे धर्मप्रान्त महाविद्यालय
के संचालक का कार्य, नभार महाविद्यालय में प्रध्यापक की जिम्मेदारी, पाम्पलोना के धर्माध्यक्षीय
प्रतिनिधि कार्य, आध्यात्मिक संचालन केन्द्र का संचालक जैसे अनेक उत्तरदियत्व का निर्वाहन
बखूबी किया।
All the contents on this site are copyrighted ©. |