2016-01-08 15:37:00

इतालवी सिस्टर भारतीय वीजा से वंचित


भारत, शुक्रवार, 08 जनवरी 2016. (ऊकान न्यूज)  भारत में चार दशकों से कार्यरत इतालवी काथलीक सिस्टर को भारतीय वीजा नहीं मिला।

सरकार ने सिस्टर बेरतिल्ला कापरा को जो मिशनरीज़ ऑफ इम्माकुलेट धर्मसमाज के सदस्य के रूप में 1981 से मुम्बई कुष्ट रोगियों की सेवा में संलग्न थी, वीजा नहीं मिलने के कारण इटली लौटने को मजबूर हुई।
उनके साथ कार्यरत सिस्टर तेस्सेई ने बतलाया,  उनका वीजा 2010 में पांच वर्षो के लिए नवीकृत किया गया। इस साल नवम्बर 2015 में उनके वीजा नवीकरण हेतु आवेदन दिये  जिसे स्वीकार  नहीं किया गया। उन्होंने कम से कम अल्पकालिक तीन महीने की वीजा की मांग की लेकिन इसे भी नजरान्दाज कर दिया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.