2015-12-29 16:09:00

ख्रीस्त जयन्ती मनाने पर रोक, विश्वासियों में निराशा


हनोई, मंगलवार, 29 दिसम्बर 2015 (एशियान्यूज़): वियेतनाम के कोनतुम प्रांत में ख्रीस्त जयन्ती मनाने से मना किये जाने पर दो पल्लियों में ख्रीस्तयाग अर्पित नहीं किया जाना, हजारों विश्वासियों की खुशी को निराशा में परिणत कर दिया।

डाक लाक पल्ली में पाँच हजार तथा एक्स डांग में 3 हज़ार विश्वासी ख्रीस्त जयन्ती के अवसर पर ख्रीस्तयाग में भाग लेने हेतु जमा हुए थे।

डाक लाक के पल्ली पुरोहित फादर दोमनिक ट्रान वान वू ने लोगों को जानकारी दी कि कॉनतुम के अधिकारियों ने पुरोहितों को उन स्थानों में ख्रीस्त जयन्ती का ख्रीस्तयाग अर्पित करने से माना किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने ख्रीस्तयाग अर्पित करने से मना कर दिया है क्योंकि उनके अनुसार उन पुरोहितों द्वारा ख्रीस्तयाग अर्पित किया जाना स्वीकार्य नहीं है जिन्हें पूर्व अनुमोदन प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा, ″सरकार की दृष्टि में समाज में हमारा कोई कानूनी दर्जा नहीं है, हम ख्रीस्तयाग अर्पित नहीं कर सकते तथा हमें अपने सभी कार्य धर्माध्यक्ष के हाथों सिपुर्द करना होगा।″

डाक लाक के तेरेसा होवा ने एशियान्यूज़ से कहा, ″अधिकारियों ने पुरोहितों को ख्रीस्तयाग अर्पित करने से मना कर संविधान में निहित धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी तथा वियेतनाम के कानून का उलंघन्न किया है।″

एक अन्य पल्ली वासी ने इसे गंभीर मानव अधिकारों का उल्लंघन बताया।

धर्मप्रांत के ख्रीस्तीयों पर अधिकारियों की ओर से धर्म के नाम पर आक्रमण होते रहे हैं जो हाल के दिनों में बढ़ रहा है। अक्टूबर माह में पूर्व धर्माध्यक्ष मिखाएल होवांग डुक ओनाह ने धर्मप्रांत के एक गिरजाघर को गिराने के विरोध में स्थानीय अधिकारियों को एक खुली चिट्ठी लिखी थी।

जिला के कम्युनिस्ट अधिकारियों ने धर्मप्रांत के 22 प्रार्थनालयों को ढाहने की धमकी दे रखी है।

विदित हो कि वियेतनाम की कुल आबादी करीब 87 लाख है जिसमें बौद्ध धर्मानुयायियों की संख्या 48 प्रतिशत, 7 प्रतिशत काथलिकों तथा नास्तिकों की संख्या 20 प्रतिशत है।








All the contents on this site are copyrighted ©.