2015-12-23 16:22:00

श्रोताओं के पत्र कार्यक्रम


श्रोताओं के पत्र कार्यक्रम

पत्र- आदरणीय फादर जी, जय येसु की। वाटिकन रेडियो प्रेम शांति और सत्य का प्रतीक है। आपके द्वारा प्रेषित वाटिकन भारती पत्रिका का बन्डल मिला। सभी सदस्यों और ख्रीस्तीय समुदाय में बांटा, उक्त पत्रिका में संत पापा का संदेश ज्ञानवर्धक था। मैं उत्तर बिहार के बड़े क्षेत्र में वाटिकन रेडियो का प्रसार कर रहा हूँ।

दीपक कुमार दास, अपोलो रेडियो लि. क्लब के अध्यक्ष, ढोली सकरा, बिहार।

पत्र- आदरणीय फादरजी, जय येसु,  हम वाटिकन रेडियो हिन्दी प्रसारण के सुबह की सभा के नियमित श्रोता हैं। हम वाटिकन रेडियो परिवार के  सभी श्रोताओं को शुभकामना देते है। वाटिकन रेडियो से प्रसारित सभी कार्यक्रम सुन्दर हैं और उनसे बहुत सारी जानकारियाँ मिल रही है। विशेषकर, संत पापा के आशीष भरे प्रवचन। महोदय जी, प्रति रविवार सुसमाचार पाठ पर चिंतन अच्छा लगता है। आपको धन्यवाद।

हाबिल, डुमरीजोवा, जोरबेरा, सुंदरगढ़, ओडिसा। 








All the contents on this site are copyrighted ©.