2015-12-23 12:16:00

भोपालः राष्ट्र में असहिष्णुता पर महाधर्माध्यक्ष ने जताई चिन्ता


भोपाल, बुधवार, 23 दिसम्बर 2015 (ऊका समाचार): भोपाल के काथलिक महाधर्माध्यक्ष लियो कॉरनेलियो ने इस बात की ओर ध्यान आकर्षित कराया है कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आ जाने के बाद से राष्ट्र में असहिष्णुता और अधिक बढ़ी है।

अपने क्रिसमस सन्देश में महाधर्माध्यक्ष महोदय ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का उदाहरण दिया जिन्हें देश में व्याप्त असहिष्णुता पर बोलने के लिये विरोधों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ लोगों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न करती हैं।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, "मेरे ख्याल से हाल में हमारे राष्ट्र में असहिष्णुता बढ़ी है, विशेष रूप से, केन्द्र में नई सरकार के आगमन के बाद से। अमीर खान का ही उदाहरण ले लें जिन्होंने अपनी पत्नी की चिन्ताओं को साझा किया था किन्तु जिस प्रकार से राजनीति से जुड़े लोगों ने उनका विरोध किया वह सरासर ग़लत और अनुचित था।"

ग़ौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना ने अभिनेता आमिर खान के इस बयान की कड़ी आलोचना की था कि उनकी पत्नी किरण राव का असहिष्णुता की घटनाओं से घबराना भारत छोड़ने पर विचार के लिये पर्याप्त था।

महाधर्माध्यक्ष कॉरनेलियो ने इस वर्ष के दौरान हुई ख्रीस्तीय विरोधी घटनाओं को गिनाया जिनमें  मार्च माह में जबलपुर के एक गिरजाघर पर हुए हमले का उन्होंने विशेष ज़िक्र किया और कहा इस प्रकार की अप्रिय घटनाएँ लोगों के बीच समझदारी, मैत्री एवं भाईचारे की भावनाओं को अवरुद्ध करती हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.