2015-12-05 16:27:00

चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद में कलीसिया


चेन्नई, शनिवार, 5 दिसम्बर 2015 (ऊकान): चेन्नई में लगातार मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद हेतु काथलिक करीतास अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

विदित हो कि बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की जानें चली गयी हैं तथा हज़ारों लोग विस्थापित हो गये हैं।

2 दिसम्बर से लगातार हो रही भारी बारिश में चेन्नाई के घर, सड़क, रेल लाईन तथा हवाई अड्डा सभी जलमग्न हो गये हैं जिसके कारण करीब 65 लाख लोगों का सम्पर्क भारत के अन्य राज्यों से करीब टूट चुका हैं।

चेन्नई कॉलेज के प्रध्यापक सुब्रामरियम सुन्दरम ने ऊका समाचार से कहा, ″यह देखना भयावाह है कि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का पानी तीसरी मंजिल तक छू रही है। यह आकाश से सुनामी के समान है।″

एक स्वयंसेवक छात्र बेनिक कृष्णा ने कहा, ″इन दिनों शहर की सड़कों पर केवल नाव का ही प्रयोग किया जा सकता है।″  

स्थानीय लोगों ने अपने बीच एक राहत दल का गठन किया है तथा मछुवारों ने अपनी नाव उन्हें उपलब्ध करायी है। बाढ़ से विस्थापित लोगों के ठहरने के लिए विवाह हॉल, स्कूल तथा कॉलेजों में कुल 479 राहत शिविर का आयोजन किया गया है।

गिरजाघर, मस्जिद, शॉपिंग सेंटर तथा सिनेमा हॉल आदि को भी लोगों के लिए खोल दिया गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.