2015-12-04 15:00:00

कार्यस्थल में स्त्रियों की चुनौतियों पर वाटिकन में संघोष्ठी


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 04 दिसम्बर 2015, (सेदोक) रोम के विला आवरोलिया में “महिलाएँ और काम” विषय पर एक अन्तराष्ट्रीय संघोष्ठी को आयोजन किया गया है जिसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। संत पापा जोन पौल द्वितीय द्वारा  स्त्रियों पर लिखिल पत्र की 20वीं  वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय संगोष्ठी 4 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक चलेगी। इस संघोष्ठी में करीब 100 प्रतिभागी विश्व के विभिन्न देशों से एकत्र हो रहे हैं।

इस संघोष्ठी का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक कामकाजी स्त्रियों की चुनौतियों पर गौर करना है जो अपने कैरियर की मांग और परिवार संचालन में सामजस्य बनाने की कोशिश करती है। सम्मेलन में जेनेरेशन गैप और कार्यस्थलों पर भेदभाव से निपटने हेतु नवीन तरीकों की भी चर्चा की जा रही है।

संगोष्ठी में भाग ले रहे प्रतिभागियों को प्रेषित संत पापा के तार संदेश में वाटिकन राज्य के सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलिन ने कहा कि संत पापा आप सब प्रतिभागियों का मित्रतापूर्ण अभिवादन करते हैं। वे आशा करते हैं कि यह संगोष्ठी परिवार में तथा बच्चों की परवरिश में आपकी अपरिहार्य भूमिका की पुष्टि है तथा आर्थिक और राजनीतिक संरचनाओं के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान  को पहचाना जाये। इन शुभकामनाओं के साथ संत पापा आप सब को अपनी प्रार्थनाओं का अश्वासन देते हुए अपनी प्रेरितिक आशीष प्रदान करते हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.