2015-12-04 14:31:00

करुणा की जयन्ती वर्ष में सुसमाचार की किताब


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 4 दिसम्बर 2015 (वीआर अंग्रेजी): संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को सुसमाचार की किताब प्राप्त की जिसका उपयोग आगामी करुणा की जयन्ती वर्ष के दौरान धर्मविधि के अनुष्ठान हेतु किया जाएगा।

नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष रिनो फिसीकेल्ला ने किताब को प्रस्तुत की।

जयन्ती वर्ष हेतु रविवारीय एवं पर्वों के सुसमाचार पाठों के संकलन की वह किताब जेस्विट फादर मार्को रूपनिक के चित्रों से सुसज्जित है।

विदित हो कि करूणा की जयन्ती वर्ष का उद्घाटन 8 दिसम्बर को माता मरियम के निष्कलंक गर्भागमन पर्व के दिन होगा जब संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर का पवित्र द्वार खोलेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.