2015-11-13 16:55:00

कास्त्रो का उपहार क्रूस लाम्पेदुसा की गिरजा को समर्पित


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 13 नवम्बर 2015 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने क्युबा की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति राउल कात्रो से प्राप्त उपाहार ‘क्रूस’ को लम्पेदूसा के गिरजा के लिए दान कर दिया है। हाथ से बनायी गई लकड़ी का यह क्रूस जिसकी लम्बाई 3 मीटर है और जिसमें येसु के हाथों को रस्सी से बाँधा गया है, उन प्रवासियों का प्रतीक है, जिन्होंने नावों पर सवार होकर भूमध्यसागर पार किया था।

विदित हो कि लम्पेदूसा सिसली के तटवर्ती एक द्वीप है जो हज़ारों की संख्या में लिबिया से नाव द्वारा भूमध्यसागर को पार कर इटली पहुँचे प्रवासियों को शरण दे रहा है। यह इटली का वह छोटा द्वीप है जहाँ कलीसिया के परमाधिकारी नियुक्त किये जाने के बाद संत पापा फ्राँसिस ने ख्रीस्तयाग अर्पित कर उन लोगों के लिए प्रार्थना की थी जो सुरक्षा की तलाश में इटली की ओर बढ़ते हुए समुद्र में अपनी जान गवाँ देते हैं।

संत पापा के निर्णय की घोषणा कार्डिनल फ्राँसिस्को मोतेनेग्रो ने इटली के फोलोरेन्स शहर में एक दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के दौरान की जो स्वयं लम्पेदुसा से निवासी हैं। इस घोषणा पर लम्पेदुसा के पल्ली पुरोहित डॉन मीमो जामबितो ने कहा कि क्रूसित येसु का यह प्रतीक दया और मानवता की निशानी है जो सभी कठिनाईयों,  मुसीबतों और दीवारों के तोड़कर सीमाओं के पार जाते हैं।

क्रूस को करूणा की जयंती वर्ष जो 11 दिसम्बर से शुरू हो रहा है पवित्र क्रूस गिरजा घर अगरीजेन्तो में प्रदर्शनी हेतु रखा जायेगा, तदोपरान्त लाम्पेदूसा के गिरजा घर में लेने के पूर्व अगरीजेन्तो महाधर्मप्रान्त में इसकी शोभायात्रा कराई जायेगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.