2015-11-07 16:42:00

काथलिकों द्वारा बौद्ध भिक्षु के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना


कोलोम्बो, शनिवार, 7 नवम्बर 2015 (ऊकान): श्रीलंका में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले   प्रमुख बौद्ध भिक्षु तथा नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मदुलुवावे सोबिथा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ख्रीस्तीय समुदाय प्रार्थना कर रही है।

सिलोन डेली न्यूज़ के अनुसार कोलोम्बो के नागविहार बौद्ध मंदिर में घायल 70 वर्षीय बौद्ध भिक्षु बीमार चल रहे हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

एंगलिकन फादर मरिमूत्तू सक्तिवेल ने ऊका समाचार को बतलाया किया कि वे ‘मोंक’ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्होंने श्रीलंका में सच्चाई एवं न्याय पर आवाज उठायी है जहाँ के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्मानुयायी हैं।

उन्होंने कहा, ″वे लोकतंत्र और सुशासन के लिए खड़े हुए तथा देश की दूषित राजनीतिक प्रणाली एवं भ्रष्टाचार का विरोध किया तथा चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाने हेतु संघर्ष किया।

ज्ञात हो कि बौद्ध सन्यायी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिन्द्र राजापक्षा का एक राजनीतिक परिवार राजवंश बनाने की नीति का विरोध किया था।

फादर सक्तिवेल ने कहा कि बौद्ध भिक्षु ने 2015 में नयी सरकार को सत्ता में लाने हेतु मुख्य भूमिका अदा की थी। 








All the contents on this site are copyrighted ©.