2015-11-05 16:10:00

आर.एस.एस ने गिरजाघरों पर हो रहे आक्रमणों को छोटी-मोटी अपराध कहा


नई दिल्ली, वृहस्पतिवार, 05 नवम्बर 2015, (ऊका न्युज): इण्डियन पॉलिसी फेडेरेशन (आई.पी.एफ) समाचारों के मुताबिक संघ समुदाय ने साजिश के तहत हो रहे गिरजा घरों पर आक्रमणों को “छोटी मोटी चोरी की घटनाओ” का दर्ज दिया है। 

विदित हो कि आये दिन ख्रीस्तीयों के धार्मिक स्थलों पर अनेकों आक्रमण किये गये हैं। 01 दिसम्बर 2014 को पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गाडेन के संत सेबास्तियन गिरजा की आगजनी के बारे में कहा गया कि ज्वलनशील प्रदार्थ के कारण अमुक घटना घटी या कोई गुडागर्दी इसका मुख्य कारण रहा है। आई.पी.एफ ने कहा कि चर्च अधिकारियों ने इस संबंध में किसी दल विशेष को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विकासपुरी, पश्चिमी दिल्ली के आवर लेडी ऑफ ग्रेस गिरजाघर में हुई घटना को आई.पी.एफ ने गिराफ्तार किये गये तीन नशोड़ियों का कार्य बतलाया जिनका संघ परिवार से कोई ताल्लुक़ात नहीं हैं।

इस साल के फरवरी महीने में दक्षिणी दिल्ली के बसन्त कुंज स्थित संत अलफोन्सा गिरजाघर में हुए विस्फोट को उन्होंने संचार माध्यमों के कारण हुई घटना की संज्ञा दी ।

उन्होंने कहा इन सभी घटनाओं की जाँच पड़ताल जारी है। उनके रिपोर्ट के अनुसार जासोला, रोहिनी, होली चाईल्ड अक्सस्लुम स्कूल, वंसत विहार और विलिभर्स चर्च हरियाणा की सभी घटनाएं चोरी की छोटी मोटी घटनाएं मात्र हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.