2015-11-04 15:37:00

चर्च पर हमले को आर. एस. एस. ने छोटा अपराध कहा


नई दिल्ली, बुधवार, 4 नवम्बर 2015 (ऊकान): ईसाई गिरजाघरों तथा ख्रीस्तीयों पर किये जा रहे आक्रमणों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस) ने सांप्रदायिक नहीं किन्तु प्रायोजित कहा।

इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन की रिर्पोट में कहा गया कि अधिकतर आक्रमण ‘छोटी मोटी चोरी अथवा अपराध के कारण होते हैं।’ 

भगवा संगठन ने आई.पी.एफ की रिर्पोट को एक बड़ी झूठ बताते हुए कहा कि यह घटनाओं को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं करती तथा लोगों को गुमराह करती है।

ऊका समाचार के अनुसार वह गिरजाघरों तथा ख्रीस्तीयों पर हो रहे आक्रमणों को सांप्रदायिक मामला नहीं मानकर महज छोटी चोरी अथवा अपराध बताती है।

उदाहरण के लिए दिसम्बर 2014 को जब दिल्ली का संत सेबास्तियन गिरजाघर जल गया था तो आई पी एफ ने यह निष्कर्ष निकाला था कि आग किसी ज्वलनशील पदार्थ द्वारा अथवा गुडों द्वारा किया गया था।

उसने यह भी दावा किया था इस घटना के लिए गिरजाघर के पुरोहित ने किसी खास दल पर आरोप नहीं लगाया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु प्रयासरत है।








All the contents on this site are copyrighted ©.