2015-10-05 15:55:00

राजनीति के नाम पर भारत घृणा नहीं फैला सकता, महाधर्माध्यक्ष थोमस


कोलकता, सोमवार, 5 अक्तूबर 2015 (उकान न्युज़): कोलकता महाधर्मप्रान्त के महाधर्मध्यक्ष थोमस डिसुजा ने राजनीतिक नेताओं के नाम अपने एक संदेश में कहा कि देश के नेताओं को राजनीति के नाम पर घृणा नहीं फैलाना चाहिए बल्कि उन्हें महात्मा गाँधी के कदमों में चलकर प्रेम और दया का प्रचार करना चाहिए।

उन्होंने अपनी बातों पर बल देते हुए कहा कि हमारे देश के नेताओं को दया की भावना से प्रेरित होकर दुःखियों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की आवश्यकता है।

महात्मा गाँधी के कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक और अमिट हैं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सेवा कर हमारे लिए नेतृत्व का एक मिसाल छोड़ा तथा सदा गरीबों और पीड़ितों के कल्याण हेतु कार्य किया। उक्त बातें महाधर्माध्यक्ष थोमस ने गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में, “एक राष्ट्रीय प्रार्थना सभा” के दौरान, संत जोन गिरजाघर कोलकता में कही। इस सुअवसर पर कोलकता धर्मप्रान्त ने सीमा सुरक्षा बल के इन्सपेक्टर जेनरल एस. सालुंके को भी सम्मानित किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.