2015-09-11 14:30:00

पर्यावरण में सार्वजनिक कल्याण निहित है


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 11 सितम्बर 2015 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 11 सितम्बर को वाटिकन के क्लेमेंटीन सभागार में पर्यावरण न्याय और जलवायु परिवर्तन के सतत विकास के न्यास के सदस्यों से मुलाकात कर, उनके कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ″पर्यावरण में सार्वजनिक कल्याण निहित है जिसपर आज जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग तथा पर्यावरण संबंधी कई गम्भीर चुनौतियाँ दिखाई पड़ रही हैं।″ संत पापा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर सामाजिक निहितार्थ को हम अनदेखा नहीं कर सकते। पर्यावरण मुद्दा न्याय तथा सौहार्द की बात है तथा न्याय को कभी अलग नहीं किया जा सकता। इस प्रकार, व्यक्ति, समुदाय तथा स्त्री एवं पुरुष सभी की प्रतिष्ठा दाँव पर है।″

संत पापा ने प्रश्न किया कि उत्तरदायित्व, सौहार्द की भावना, मानव प्रतिष्ठा तथा विश्व के नागरिक होने की भूमिका को हम किस प्रकार निभा सकते हैं? उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। एक साथ विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

संत पापा ने कहा कि वार्ता का अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने न्यास के मूल उद्देश्य से प्रेरित होकर व्यापक दृष्टिकोण की ओर आगे बढ़े। उन्होंने सभी से अपील की कि अनोखी और जटिल सामाजिक-पर्यावरण संकट की आवाज को हर जन तक पहुँचाने का हर सम्भव प्रयास करें राष्ट्रों तथा मानव जाति के बीच इसका प्रचार करें।

संत पापा ने पर्यावरण न्याय और जलवायु परिवर्तन के सतत विकास के न्यास को उनके कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु कलीसिया के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.