2015-09-09 18:15:00

अंतरधार्मिक वार्ता का महत्व


वाटिकन सिटी, बुधवार, 9 सितम्बर 2015 (वीआर सेदोक): सेतु का निर्माण करने, न्याय की खोज करने तथा संघर्ष में पड़े लोगों की आवाज बनने के लिए आज अंतरधार्मिक वार्ता एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। मंगलवार को तिराना के संत इजिदो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे अंतरधार्मिक वार्ता के लिए बनी परमधर्मपीठीय समिति के उप-सचिव फादर इंदूनिल कोडिथूवाक्कू ने सभा को सम्बोधित करते हुए इन्हीं बातों पर जोर दिया।

विभिन्न कलीसियाओं एवं समुदायों से के साथ विश्व भर कई धर्मों के प्रतिनिधियों ने ‘शांति सदा संभव है, धर्मों एवं संस्कृतियों के बीच वार्ता’ विषय पर तीन दिवसीय सभा का आयोजन किया। एजिदो नामक काथलिक लोकधर्मी संगठन प्रत्येक वर्ष अंतर धार्मिक वार्ता सम्मेलन का आयोजन करती है जिसमें सन् 1986 ई. में संत पापा जॉन पौल द्वितीय के आग्रह अनुसार आसीसी में शांति हेतु प्रार्थना की जाती है।  

इस वर्ष की सभा के लिए दिए गये अपने संदेश में संत पापा ने कहा था, ″हमें कभी भी युद्ध से समझौता नहीं करनी चाहिए तथा उन लोगों के सामने कभी उदासीन नहीं होना चाहिए जो युद्ध से परेशान हैं एवं हिंसा के शिकार हो रहे हैं। यही कारण है कि ‘उदासीनता से बाहर आयें शांति पर विजय पायें’ को मैंने आगामी विश्व शांति दिवस की विषयवस्तु चुना है।″

फादर इंदूनिल ने अंतरधार्मिक वार्ता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यद्यपि धर्म के नाम पर हिंसा में वृद्धि के कारण लोग आज सवाल कर रहे हैं कि क्या अंतरधार्मिक वार्ता का कोई अर्थ रह गया है।

उन्होंने कहा कि कलीसिया की प्रेरिताई के लिए अंतरधार्मिक वार्ता आवश्यक तत्व है। कलीसिया अपने विश्वास के कारण वार्ता हेतु बुलाई गयी है और जिसके आदर्श हैं त्रयेक ईश्वर। पिता, पुत्र एवं पवित्र आत्मा वार्ता के प्रतीक हैं। तीनों दिव्य जनों की एकता में प्रत्येक का पूर्ण सम्मानित स्थान है। उन्होंने कहा कि वार्ता में खुद का तथा दूसरे पक्ष के व्यक्ति के सम्मान का पूरा ख्याल रखना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वार्ता का अर्थ उन्होंने बतलाया कि यह सच्चाई तथा सार्वजनिक भलाई की ओर एक साथ आगे बढ़ना अतः ख्रीस्तीयता की कल्पना प्रेरिताई के बिना नहीं की जा सकती और न वार्ता के बिना प्रेरिताई की। उन्होंने कहा कि जूँकि कलीसिया का अस्तित्व बहु-सांस्कृतिक समाज में है अतः अंतरधार्मिक वार्ता अनिवार्य है विशेषकर, विनाशकारी और अमानवीय ताकतों से संघर्ष करने के लिए।








All the contents on this site are copyrighted ©.