2015-08-22 12:12:00

जम्मू: सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू


जम्मू, शनिवार, 22 अगस्त 2015 (ऊका समाचार): जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने पठानकोठ-जम्मू राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और पुलिस के साथ भी हाथापाई की।   

आईएएनएस समाचार का हवाले देकर ऊका समाचार ने प्रकाशित किया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद गुरुवार देर शाम को कर्फ्यू लगा दिया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांबा जिले में धार्मिक ग्रंथ की प्रतियां जलाए जाने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी, जिसके कारण कर्फ्यू लगा दिया गया। हालांकि शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि सांबा ज़िले में इस प्रकार के अनादर का कोई सबूत नहीं मिला है।

घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जिला मेजिस्ट्रेट के वाहन में आग लगा दी और जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग पर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। जिला प्रशासन अधिकारियों ने कहा कि हिंसक झड़पों में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बाड़ी ब्राह्मण औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी के अंदर उनकी धार्मिक पुस्तक को जला दिया गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन, शहर में, सांप्रदायिक सद्भाव की बहाली के लिए दोनों समुदायों के बुजुर्गों की मदद ले रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.