2015-08-03 10:37:00

नाइजीरिया: नाईजिरियाई सेना ने 178 को बोको हरम के चंगुल से झुड़ाया


लागोस, सोमवार, 03 अगस्त सन् 2015 (एपी): नाइजीरिया के सैनिकों ने बोको हराम नामक आतंकवादी संगठन द्वारा बन्धक बनाये गये 178 लोगों को बचा लिया है और इस्लामी चरमपंथियों के कई शिविरों को नष्ट कर दिया है।

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता कर्नल टुकुर गुसाउ ने बताया कि आतंकी संगठन के चंगुल से बचाए गए लोगों में 101 बच्चे, 67 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बोनारे राज्य की राजधानी मैदुगुरी शहर से 70 किलोमीटर दूर, बित्ता गांव पर, नाइजीरियाई वायु सेना ने हमला कर आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट कर दिया है। इस हमले में कई चरमपंथी मारे गये हैं।

हालांकि, सेना के बयान में यह नहीं बताया गया है कि अप्रैल 2014 में चिबोक के स्कूल से अगवा की गई लगभग 250 लड़कियां हाल ही में बचाए गए लोगों में शामिल हैं या नहीं।

सेना के बयान के अनुसार उक्त सैन्य कार्रवाई में बोको हराम का एक कमांडर भी पकड़ा गया है और उनके शिविरों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

ग़ौरतलब है कि नाइजीरिया में चरमपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम पिछले दो-तीन वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है जिसमें हत्या, अपहरण और लूटमार शामिल है। 2014 से अब तक बोको हरम लगभग 5500 लोगों की हत्या कर चुका है।








All the contents on this site are copyrighted ©.