2015-08-01 17:42:00

म्यांमार में मौसम के विकराल रूप से भारी तबाही


योंगोन, शुक्रवार 31 जुलाई 2015 (एशिया न्युज) म्यांमार के उतर और दक्षिण में 16 जुलाई से मौसम के विकराल रूप ने भारी तबाही मचाई हुई है। पर्वत और भूस्खलन के कारण सुदूर गाँवों और पर्वतीय क्षेत्रों में अब तक नहीं पहुँचा जा सकता है। बाढ़ प्रभावित लोगों के सहायतार्थ सेना को तैनात किया गया है।

16 जुलाई से हो रही लगातार वर्षा ने आवागमन के सभी साधनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वर्षा के कारण सड़क, रेल लाईन, पुल और स्थानीय लोगों के घर-द्वार बह गये हैं। बाढ़ में कई लोगों के खोने की आशंका है।

स्थानीय म्यांमार समाचार के अनुसार करीब एक लाख पचास हजार लोग विस्थापित और बेघर हो गये हैं। सामाजिक कल्याण मंत्रालय एवं पुनर्वास विभाग के निदेशक ने कहा "बाढ़ के बृहद प्रकोप ने 27 लोगों की जान ले ली है।  मनडाले प्रान्त से 4 लोगों के खोने की खबर है।" सप्ताह भर के लगातार बारिश से स्थानीय अधिकरियों को जन सामान्य लोगों तक पहुँचने में दिक्कत हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि म्यांमार में सैन्य के जवान स्थानीय लोगों के साथ बचाव और राहत कार्य में युद्ध स्तर से लगे हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.