2015-07-23 16:18:00

फादर जोसेफ सिरो मलाबार कलीसिया के नये धर्माध्यक्ष


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 23 जुलाई 2015 (वीआर सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 22 जुलाई को, सातना के माननीय फादर जोसेफ कादाकाल्लील को, मध्य प्रदेश स्थित सिरो मालाबार कलीसिया के सातना धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

फादर जोसेफ कादाकाल्लील का जन्म 18 दिसम्बर सन् 1965 ई. को उप्पुथोदे के कोथामंगलम धर्मप्रांत में हुआ था। उन्होंने दर्शन शास्त्र की पढ़ाई संत अल्बर्ट कॉलेज राँची से तथा ईश शास्त्र की पढ़ाई संत थॉमस अपोस्तोलिक सेमिनरी वादावाथूर से पूरी की तथा उनका पुरोहिताभिषेक 31 दिसम्बर सन् 1991 ई. को हुआ।

आगे की पढ़ाई के लिए वे रोम गये जहाँ उन्होंने परमधर्मपीठय ऑरियेंटल इंस्टीट्यूट से धर्मविधि विषय पर डॉक्ट्रेट की उपाधि हासिल की। वे हिन्दी, अग्रेजी, इतालवी तथा मलयालम आदि भाषाओं के अच्छे ज्ञाता है। 

फादर जोसेफ रेवा तथा वादावाथूर में पल्ली पुरोहित रहे, संत थॉमस लघु गुरूकुल सातना में प्राध्यापक का काम किया, संत एफ्रएम ईशशास्त्रीय कॉलेज सातना के गुरूकुल उप-प्राचार्य, धर्मप्रांत के विकर जेनेरल रहे तथा इस समय वे संत विन्सेंट महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

सातना धर्मप्रांत की स्थापना सन् 1977 ई. में हुई थी। धर्मप्रांत उस समय रिक्त हो गया था जब धर्माध्यक्ष मार मैथ्यू वानैकेज़ाकेल 27 अगस्त सन् 2014 ई. को सेवानिवृत हो गये थे।

सातना धर्मप्रांत में कुल 9 पल्लियाँ, 10 प्रेरितिक स्थल तथा 15 उप प्रेरितिक स्थल हैं पुरोहितों की कुल संस्था 52 है।








All the contents on this site are copyrighted ©.