2015-07-18 17:01:00

बिहारः जेसुइट कालेज के छात्रों ने खाद्य संकट से निपटने के लिए जैविक धान की खेती की


पटना, शुक्रवार, 18 जुलाई 2015 (एशिया न्यूज़)­: बारिश और कीचड़ का समाना करते हुए, संत जेविर्यस प्रबंधन और प्रौद्योगिकी, जेसुइट कालेज पटना, बिहार के छात्रों ने तरूमित्रा रिज़र्व में "श्री" विधि द्वारा जैविक धान की खेती में अपना, सव्यसेवा श्रमदान दिया।

 

ज्ञात हो कि श्री विधि एक उन्नत किस्म की खेती है जो रासायनिक खाद और पानी के उपयोग को कम करती है। 

 

श्री विधि अर्थात चावल गहनता की यह प्रणाली, सन् 1983 में फ्रेंच जेसुइट हेनरी डी लोउलाने द्वारा, मेडागास्कर में विकसित की गई और 1990 से नॉर्मन (अपहोफ), कॉर्नेल विश्वविद्यालय के प्रेफेसर द्वारा इसे प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है।

 

छात्रों ने सौकड़ों बोरों को सूखी पत्तियों से भरा, जो कि जैविक खाद के रूप में उपयोग किये जायेंगे। इसके बाद उनके बीज एक प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई, कि कौन सबसे अधिक धान के बीचड़े लगेगा।

 

ज्ञात हो कि "तरूमित्रा" अर्थात पेड़ के मित्र,  एक राष्ट्रव्यापी गैरसरकारी पर्यावरण छात्र संगठन है, जो पर्यावरण के विभिन्न मुद्दों को, जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए जिम्मेदार है। बिहार के, पटना में सन्1988  को स्थापित  इस संगठन में 1,000  से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों  के 2,00,000 से अधिक छात्र-छात्राएं इसके सदस्य हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.