2015-06-20 16:06:00

खेल अपने आप की पहचान करने का एक उत्तम साधन


वाटिकन सिटी, शनिवार, 20 जून 2015 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 19 जून को वाटिकन में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित आगामी विशेष ओलंपिक खेलों के इतालवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके कठिन परिश्रम एवं साहसिक कार्यों की सराहना करते हुए खेल की अच्छी तैयारी हेतु उन्हें शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने कहा कि खेल अपने आप की पहचान करने का एक उत्तम साधन है जो उन लोगों की अच्छी मदद कर सकता है जो अपनी क्षमताओं का विकास करना एवं अन्यों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खेल द्वारा समुह में काम करने, सामूहिक प्रयास तथा निष्पक्ष व्यवहार आदि महत्वपूर्ण गुणों का विकास किया जा सकता है। खेल एक ओर अविश्वास और भेदभाव को दूर करने का प्रभावशाली माध्यम है वहीं दूसरी ओर मित्रता एवं समझदारी में बढ़ने हेतु सहायक भी है।

संत पापा ने आशा जतायी कि आने वाले खेल को वे आनन्द, उत्साह तथा स्थिर भाव से खेल पायेंगे। उन्होंने कहा, ″खेल का मजा लीजिए तथा दुनिया भर के भाई बहनों के साथ दोस्ती बढ़ाईये।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.