2015-06-18 16:14:00

चर्च में गोलीबारी में नौ की मौत


अमरीका, गुरूवार, 18 जून 2015 (बीबीसी)꞉ अमरीका के साउथ कैरोलाइना के चार्ल्सटन शहर के ऐतिहासिक चर्च में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई है।

बीबीसी के अनुसार चार्ल्स्टन के पुलिस प्रमुख ग्रेगरी मलन ने कहा कि आठ लोगों की मौत एमानुएल अफ़्रीकन मैथडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में हुई जबकि एक की मौत कुछ देर बाद हुई।

पुलिस अब करीब 20 साल के एक गोरे संदिग्ध की तलाश कर रही है। मलन ने कहा, "मेरा यकीन है कि ये नफ़रत की वजह से किया गया अपराध है।"

स्थानीय समय के मुताबिक रात नौ बजे जब गोलीबारी हुई तब चर्च में एक सभा चल रही थी।

चार्ल्सटन पुलिस ने ट्वीट में उस संदिग्ध आदमी के हुलिया और कपड़े का ब्यौरा भी दिया।

 19वीं सदी में बना एमानुएल अफ़्रीकन मेथडिस्ट एपिस्कोपल चर्च अमरीका के सबसे पुराने चर्चों में से एक है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.