जकार्ता, बृहस्पतिवार, 21 मई 2015 (एशियान्यूज़)꞉ मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजिब राज़ाक ने घोषित किया है कि मलेशिया अण्डामन के समुद्र में रोहिंग्या प्रवासियों के नाव की खोज तथा रक्षा करेगी एवं उनके लिए जमीन और समुद्र की मानवीय सहायता भी प्रदान करेगी।
उन्होंने एशियान्यूज़ से कहा, ″मैंने रोहिंग्या प्रवासियों के नाव की खोज तथा रक्षा हेतु मलेशियाई जल सेना तथा मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी को आदेश दे दिया है। हमें उन्हें जान गंवाने से बचाना है। करीब दस वर्षों में हमने वर्मा तथा बंगलादेश के करीब 3000 प्रवासियों की रक्षा की है वे अण्डमान सागर तथा इंडोनेशिया, मलेशिया एवं थाईलैंड के तट से बचाये गये हैं।″
रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार में सांप्रदायिक हिंसा के शिकार होते रहे हैं।
All the contents on this site are copyrighted ©. |