2015-04-23 16:10:00

2,500 बच्चों के मरने की आशंका


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल 2015 (वीआर अंग्रेजी)꞉ ‘सेव दा चिल्ड्रेन’ नामक चैरीटी संस्था का अनुमान है कि भूमध्यसागर में इस वर्ष करीब 2,500 बच्चों की मौत हो सकती है यदि यूरोप उनके जीवन की रक्षा हेतु कोई उपाय नहीं करेगा।

वाटिकन रेडियो से बातें करते हुए ‘सेव दा चिल्ड्रेन’ की सम्प्रेषण मैनेजर साराह टेलर ने कहा, ″कल ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं की सभा बुलाई गयी है जिससे कि इटली के तट पर 48 घंटे के अन्दर खोज एवं राहत कार्य पुनः जारी किया जा सके।″

उन्होंने कहा कि खुले समुद्र में जिन बच्चों की मृत्यु हो रही है उनकी संख्या काफी है जिन्हें रोका जा सकता है।

साराह टेलर ने जानकारी दी कि उन्होंने 447 प्रवासियों को इताली के सैन्यबल द्वारा बचाये जाते देखा जिनमें 95 महिलाएँ थीं और 59 बच्चे। उन्होंने बतलाया कि महिलाओं में से कई गर्भवती भी थीं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

प्रवासियों में एरिथ्रेया, सूडान, सिरीया, सोमालिया तथा मिश्र के लोगों की संख्या अधिक है।

उन्होंने कहा कि हमें देखकर आश्चर्य हुआ कि नाव में इतनी संख्या में बच्चे मौजूद थे क्योंकि नाव में सिरीया के लोगों की संख्या अधिक थी। बच्चों की उम्र तीन से नौ के बीच थी। वे सूडान से होकर आ रहे थे जिसके कारण अत्यधिक थकान महसूस कर रहे थे। सुरक्षित इटली पहुँचे लोगों ने ईश्वर क धन्यवाद दिया कि वे बच्चों की सुरक्षा हेतु इटली पहुँच पाये हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.