2015-04-08 12:29:00

वाटिकन सिटीः विन्सेन्ट आइन्द बागडोगरा के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, बुधवार, 8 अप्रैल 2015 (सेदोक):  सन्त पापा फ्राँसिस ने जलपाईगुड़ी धर्मप्रान्त के काथलिक पुरोहित फादर विन्सेन्ट आइन्द को बागडोगरा का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस नियुक्ति की सूचना वाटिकन ने मंगलवार को दी।

फादर आइन्द का जन्म पश्चिम बंगाल स्थित जलपाईगुड़ी धर्मप्रान्त के कालचीनी में 30 जनवरी सन् 1955 ई. को हुआ था। 30 अप्रैल, सन् 1984 को आप पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे।

कोलकाता एवं मैंगलोर के गुरुकुलों में आपने पुरोहिताभिषेक हेतु अपनी पढ़ाई पूरी की। आपने अँग्रेजी साहित्य तथा अर्थशास्त्र में स्नातक की डिगरियाँ भी हासिल की हैं। इसके अतिरिक्त, रोम स्थित ग्रेगोरियन परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय से आपने दर्शन शास्त्र में डॉक्टरेड किया।

हिन्दी, नेपाली, बंगला, सादरी और मुन्दरी के अतिरिक्त आपको अँग्रेजी एवं इताली भाषाओं का ज्ञान है।

पुरोहिताभिषेक के बाद फादर विन्सेन्ट आइन्द जलपाईगुड़ी में पल्ली पुरोहित, बराकपुर मोर्निंग स्टार कॉलेज के प्राचार्य एवं गुरुकुल के प्राध्यापक रह चुके हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल की धर्माध्यक्षीय समिति में आप सचिव की भूमिका निभा चुके हैं।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.