2015-03-14 15:58:00

शांति एवं धार्मिक सहिष्णुता हेतु प्रार्थना


मुम्बई, शनिवार 14 मार्च 2015 (ऊकान)꞉ शांति तथा धार्मिक सहिष्णुता स्थापित करने हेतु मुम्बई में 21 मार्च को एक पद यात्रा का आयोजन किया गया।

27 वर्षों से चली आ रही परम्परा का पालन करते हुए मुम्बई में शांति पद यात्रा 10.30 बजे रात में क्रूस मैदान से शुरू होकर 22 मार्च को माऊण्ट मेरी के महागिरजाघर में पावन ख्रीस्तयाग के साथ समाप्त होगी। 

ऊका समाचार के अनुसार, ″मुम्बई में रात भर पदयात्रा वाली इस तीर्थयात्रा का मुख्य उद्देश्य है शांति एवं धार्मिक सहिष्णुता के लिए प्रार्थना करना है।

मुम्बई महाधर्मप्रांत के प्रवक्ता फादर नेगल बैरेट ने कहा, ″पदयात्रा का मूल उद्देश्य है देश में शांति, एकता एवं मानवता की खोज। हम हर प्रकार के अन्याय तथा धार्मिक असहिष्णुता का विरोध करते हैं।″   

उन्होंने कहा कि यह विश्वास की यात्रा है। यह क्रूस मैदान को माऊण्ट मेरी महागिरजाघर से जोड़ती है जो ख्रीस्तीय विश्वास का प्रतीक है।

 उन्होंने बतलाया कि मुम्बई के ग़ैरख्रीस्तीय भाई-बहनें पदयात्रा में भाग ले रहे विश्वासियों को पानी और बिस्कीट उपलब्ध कराने हेतु दूकानें भी लागायेंगे।

आशा की जा रही है कि हज़ारों ख्रीस्तीय इस पदयात्रा में भाग लेंगे।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.