2015-03-03 11:48:00

भोपालः गिरजाघरों पर हमलों के विरुद्ध प्रार्थना समारोहों की योजना


भोपाल, मंगलवार, 3 मार्च 2015 (ऊका समाचार): भारत के ख्रीस्तीय देश के कम से कम 100 शहरों एवं नगरों में तीन दिवसीय प्रार्थना समारोहों का आयोजन कर गिरजाघरों पर हमलों तथा ख्रीस्तीय समुदाय के विरुद्ध जारी घृणा अभियान को रोकने के लिये एकजुट होंगे।

भारत के ख्रीस्तीय पुरोहितों की ओर से जबलपुर के मैथोडिस्ट चर्च के पादरी एफ.जे. वालसालेन ने यह बात रविवार को डी.एन.ए. समाचार से कही।   

उन्होंने कहा, "हम 04 मार्च से 06 मार्च तक सभी गिरजाघरों तीन दिवसीय प्रार्थना समारोहों का आयोजन कर रहे हैं।"

पादरी वालसालेन ने बताया कि मध्यप्रदेश के इन्दौर, जबलपुर, उज्जैन, दामोह, ग्वालियर तथा भोपाल के समस्त गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएँ होंगी।

उन्होंने कहा, "हम अशांत समय से गुजर रहे हैं .... हमारे गिरजाघरों पर हमला किया जा रहा है और झूठे मामलों में हमारे पुरोहितों को फंसाया जा रहा है तथा ख्रीस्तीयों को बदनाम करने के लिये उनके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण पंथी हिन्दु संगठनों द्वारा बलात चलाया जा रहा "घर वापसी"  अथवा पुनर्धर्मान्तरण अभियान हमारी पीड़ा का कारण बन रहा है।" 

 

    








All the contents on this site are copyrighted ©.