2015-02-28 16:50:00

आध्यात्मिक साधना समाप्त, संत पापा वाटिकन लौटे


रोम, शनिवार, 28 फरवरी 2015 (सीएनए)꞉ इटली के अरिच्चा आध्यात्मिक साधना केंद्र में आध्यात्मिक साधना समाप्त कर संत पापा फ्राँसिस सभी वाटिकन कर्मचारियों के साथ, शुक्रवार 27 फरवरी को वाटिकन लौटे। वाटिकन रवाना होने के पूर्व उन्होंने आध्यात्मिक संचालक फादर ब्रूनो सेकोंदीन को हार्दिक धन्यवाद दिया।

संत पापा ने कहा, ″आध्यात्मिक साधना के दौरान हमारे बीच उनके कार्यों के लिए सभी की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ।″  

उन्होंने कहा कि पुरोहितों के आध्यात्मिक साधना का संचालन करना आसान नहीं है किन्तु आपने बीज बोने में बड़ी सफलता हासिल की है।

विदित हो कि संत पापा एवं रोमन कूरिया की 22 से 27 फरवरी तक चालीसा काल की आध्यात्मिक साधना का संचालन कार्मेल फादर ब्रूनो सेकोंदीन ने की।

इस वर्ष की आध्यात्मिक साधना में नबी एलियस एवं कलीसिया में एक नबी की भूमिका पर विशेष चिंतन की गयी। रोम से 16 मील की दूरी पर स्थित इटली के अरिच्चा स्थित कासा डिवाईन मयेस्त्रो केंद्र में संत पापा एवं रोमन कूरिया की आध्यात्मिक साधना दूसरी बार थी।

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.