2015-02-27 14:19:00

अपरहणकर्ताओं ने बुरा व्यवहार नहीं किया


चेन्नय, शुक्रवार 27 फरवरी, 2015 (उकान) अफगनिस्तान में अपहरणकर्ताओं के चंगुल में आठ महीने रहने और रिहा होने के बाद बृहस्पतिवार 26 फरवरी को अपने परिजनों से मिलने चेन्नय पहुँचे जेस्विट पुरोहित अलेक्सिस प्रेम कुमार अन्तोनीसामी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया।

उन्होंने रिहाई के पूर्व ये चेतावनी अवश्य दी कि वह दोबारा अफगनिस्तान में दिखाई न पड़े अन्यथा गोली मार दिया जायेगा।

फादर अलेक्सिस प्रेमकुमार अफगनिस्तान में तीन वर्षों तक जेस्विट रेफ्यूजी सर्विस (जेआरएस) नामक मानवकल्याणकारी संस्था के निदेशक रूप में कार्यरत था।  

संवाददाताओं से बातें करते हुए फादर अलेक्सिस ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण उस समय कर लिया था जब वे पिछले जून महीने में जेआरएस द्वारा संचालित एक स्कूल के निरीक्षण के लिये अफगनिस्तान के जेन्दजन इलाके के दौरे पर थे।

विदित हो फादर अलेक्सिस का अपहरण अफगनिस्तान के हेरात क्षेत्र में अवस्थित भारतीय दूतावास पर चार अज्ञात बन्दुकधारियों द्वारा आक्रमण किये जाने के बाद हुआ था।

फादर ने बतलाया कि अपहरण कर्ताओं ने उनके साथ बुरा सलूक नहीं किया पर यात्रा के समय उसके हाथ बँधे और उसकी आँखों में पट्टी लगी होती थी।

 

 

 

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.