2015-02-21 15:03:00

ईसाई गिरजाघरों एवं स्कूलों पर कड़ी सुरक्षा


नई दिल्ली, शनिवार, 21 फरवरी 2015 (ऊकान)꞉  दिल्ली पुलिस प्रमुख बी. एस. बासी ने दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों तथा उप-प्रभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र स्थित सभी गिरजाघरों एवं काथलिक धर्मबहनों द्वारा संचालित स्कूलों की निगरानी करे और उसकी दैनिक रिर्पोट प्रस्तुत करे।

इंडियन एक्सप्रेस डेली के रिर्पोट अनुसार दिल्ली में ईसाई समुदाय की सुरक्षा हेतु पुलिस फेसबुक पेज एवं ट्वीटर द्वारा एक हेल्पलाईन चालू करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ″ईसाई समुदाय की सुरक्षा हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ सम्पर्क करने एवं अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उच्च स्तर पर पुलिस अधिकारी सामाजिक मीडिया पेज की पहल कर रही है। यह पेज एक दो दिन के अंदर चालू हो जाएगा।″

 यह पहल दक्षिणी दिल्ली के एक ख्रीस्तीय स्कूल को मिली धमकी पर रिर्पोट दर्ज कराने के बाद ली गयी है।

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह दिल्ली के बसंत बिहार स्थित काथलिक स्कूल हॉली चाईल्ड औग्जिलीयुम में, अज्ञात लोगों ने आक्रमण कर, 12,000 रूपये की चोरी की थी जिसके बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बास्सी को सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया था।   

विगत तीन महीनों में सात से अधिक गिरजाघरों और ईसाई संचालित स्कूलों पर आक्रमण के रिर्पोट दर्ज किये गये हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें स्कूल प्रशासनिक कर्मचारियों एवं गिरजाघर के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन सम्पर्क बनाये रखना है।

ए. सी. पी. अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में ख्रीस्तीय समुदाय की सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान दी जा रही है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.